परौर। बहन को विदा कराने उसकी ससुराल बहमोरा गए जलालाबाद क्षेत्र के गांव मगटोरा निवासी सब्बन खां को विवाद होने पर उनके बहनाेई नन्हे खां समेत परिवार के अन्य लोगों ने लात-घूसों और लाठी-डंडो से पीटकर घायल कर दिया।
पुलिस को तहरीर देकर सब्बन खां ने बताया कि बहन इदरीसा की शादी करीब तीन वर्ष पहले बहमोरा निवासी नन्हे खां से की थी। शादी के बाद से बहनोई नन्हे बहन के साथ मारपीट करता था। सोमवार को वह बहनोई को समझाने और बहन को अपने साथ लाने के लिए बहमोरा गए। वहां बातचीत के दौरान नन्हे खां सहित भूरे, साबिर और भूरे की पत्नी जीनत ने गालियां देते हुए पीटना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल सब्बन को मेडिकल और उपचार के लिए कलान पीएचसी भेजा गया है। संवाद