फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बहन की विदाई के दस घंटे बाद कार की टक्कर लगने से भाई की मौत

विज्ञापन
राजेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बहन की विदाई के करीब दस घंटे बाद जलालाबाद क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी मोपेड सवार 38 वर्षीय राजेश की बुधवार रात शिव मंदिर के पास कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

मृतक के पिता हरिपाल ने बताया कि सोमवार को छोटी बेटी शिवानी की जैतीपुर के भुड़िया गांव से बरात आई थी। मंगलवार की सुबह बेटी की विदाई हुई थी। परिवार में खुशियों का माहौल था। रात करीब आठ बजे बड़ा बेटा राजेश गांव के ही एक व्यक्ति के घर दावत में शामिल होने के लिए गया था।
साढ़े नौ बजे वापसी में कार की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए राजकीय मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर बेटे को लेकर बरेली जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हरिपाल ने बताया कि राजेश पांच बेटों में सबसे बड़ा था। चाट का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। राजेश की मौत से उनकी पत्नी सुनीता का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। मृतक के बेटे सौरभ, मानव, बेटी कामिनी व भावना की जिम्मेदारी सुनीता के कंधों पर आ गई है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कार चालक का पता लगाया जा रहा है।
-
साढ़ू की बेटी की शादी में जा रहे ग्रामीण की हादसे में मौत
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के बेहटी गांव निवासी 45 वर्षीय हरिओम की बुधवार रात रोजा के मुकरमपुर व कुतुआपुर गांव के बीच किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह साढ़ू की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
परिजनों के अनुसार, हरिओम खेतीबाड़ी करते थे। मंगलवार को उनके साढ़ू की बेटी की शादी थी। रात करीब आठ बजे वह किसी वाहन से उतरकर पैदल भटपुरा रसूलपुर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मुकरमपुर व कुतुआपुर गांव के बीच किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहांं से गुजरे ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरिओम को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर हालत को देख बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में बंथरा के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। हरिओम की मौत से उनकी पत्नी पुष्पा, बेटी अनीशा, रीतू का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। रोजा इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद

राजेश का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें