फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाई ने हंगामा कर स्टांप पेपर फाड़ा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। तहसील परिसर में शुक्रवार को दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो भाइयों के बीच जमीन का बैनामा करने को लेकर विवाद होने पर मारपीट और हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान खुदागंज क्षेत्र के गांव भुंडी निवासी गुलफाम ने पांच लाख 250 रुपये के स्टांप पेपर और अन्य कागजात फाड़ डाले। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गुलफाम को गिरफ्तार कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

भुंडी निवासी सेठपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ताहरपुर गांव में अपने हिस्से की जमीन का बैनामा गांव के रामकिशन के पक्ष में कराने के लिए शुक्रवार को तहसील में अधिवक्ता विनीत शर्मा के चैंबर में गए थे। वहां जमीन का विक्रय पत्र लिखे जाने के दौरान उनका भाई गुलफाम पहुंच गया। बैनामे का विरोध करते हुए गाली-गलौज के साथ मारपीट करने लगा। मना करने पर उसने लाखों के स्टांप पेपर और अन्य दस्तावेज फाड़ दिए। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि गुलफाम का शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चालान किया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें