फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टूटे स्लैब बन रहे हादसों की वजह... जिम्मेदार बेखबर

विज्ञापन
सपा कार्यालय के बाहर नाली का टूटा स्लैब। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के प्रमुख मार्गों पर नालियों, नालों और पुलियों के स्लैब लंबे समय से टूटे पड़े हैं। लाल इमली चौराहा, सदर बाजार, जेल रोड समेत कई व्यस्त स्थानों पर क्षतिग्रस्त स्लैब लोगों के लिए परेशानी और हादसे का कारण बन रहे हैं। इसे लेकर जिम्मेदार ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी बनने के बावजूद शहर की सड़कों की हालत काफी ज्यादा खराब है। दूसरी ओर नाले-नालियों और पुलिया के स्लैब टूटे हुए हैं। लाल इमली चौराहा से घंटाघर तक अनगिनत स्थानों पर दुकानों के सामने पड़े नाले पर स्लैब टूटे या गायब हैं। कुछ स्थानों पर स्लैब टूटकर उसकी सरिया तक दिखने लगी है।
सपा कार्यालय के पास स्लैब टूटा है। इसी तरह सदर बाजार, कैंट क्षेत्र का भी यही हाल है। बारिश के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है। जलभराव होने पर टूटे स्लैब दिखाई नहीं देते, जिससे लोगों के नालियों और नालों में गिरने का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर वाहन चालकों को भी दुर्घटना का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


सड़क निर्माण के दौरान ही नाले और नालियों के स्लैब को दुरुस्त कराया जाएगा। जिन इलाकों में नालों और नालियों के स्लैब टूटे हैं वहां सर्वेक्षण करा रहे हैं।

-सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

सपा कार्यालय के बाहर नाली का टूटा स्लैब। संवाद

सपा कार्यालय के बाहर नाली का टूटा स्लैब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें