फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सांड़ों का उत्पात...पापड़ विक्रेता को पटका, ठेला भी पलटा

Fri, 24 Feb 2023 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में सांड़ों की लड़ाई में बिखरे पापड़, नमकीन। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। बृहस्पतिवार दोपहर पुवायां थाने के पास दो सांड़ भिड़ गए। सांड़ों के लड़ने से सड़क पर दोनों ओर जाम लग गया। इस बीच एक पापड़ विक्रेता को सांड़ ने पटक दिया। उसका ठेला भी पलट दिया। लोगों ने बमुश्किल पापड़ विक्रेता को बचाया।
विज्ञापन

पुवायां थाने के गेट के दोनों ओर और सामने तमाम लोग ठेला, खोमचा लगाकर पापड़, चाय, कपड़े आदि बेचते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद वहां दो सांड़ लड़ने लगे। इससे सड़क पर दोनों ओर जाम लग गया। इस बीच सांड़ ने पापड़ बेच रहे पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा निवासी सुखविंदर को पटक दिया। उनका ठेला भी पलट दिया। इससे पापड़, नमकीन आदि सड़क पर बिखर कर बर्बा हो गई। लोगों ने सुखविंदर को बमुश्किल बचाया और सांड़ों को खदेड़ा। दुकानदारों ने बताया कि नगर में सांड़ आए दिन लोगों को घायल कर देते हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें