कृषि विज्ञान केंद्र में कलश में खेतों की मिट्टी रखकर पूजा करते किसान। स्रोत: केंद्र
शाहजहांपुर। भूमि सुपोषण और संरक्षण के लिए राष्ट्रस्तरीय जन अभियान के तहत भूमि पूजन के लिए किसान अपने खेतों की मिट्टी लेकर सपरिवार कृषि विज्ञान केंद्र पर आए। मिट्टी का कलश सजाया गया। कृषक परिवारों ने कलश पूजन किया।
केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. एनसी त्रिपाठी ने मंत्र पढ़े और उनके अर्थ भी बताए। साथ ही मिट्टी के स्वास्थ्य को संवर्धित करने के लिए कृषकों ने संकल्प लिया। भूमि सुपोषण के लिए हानिकारक पदार्थों जैसे प्लास्टिक, थर्माकोल के न्यूनतम प्रयोग पर जोर दिया गया। पौधरोपण पर विशेष बल दिया गया। कृषकों से पूजन की गई मिट्टी में से थोड़ी मिट्टी ले जाकर अपने खेतों में मिलाने का आह्वान भी किया गया। इस दौरान डॉ. महेश कुमार, डॉ. विमल कुमार, डॉ. हादी हुसैन खान, डॉ. गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद