फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शादी के 36 घंटे बाद प्रेमी के साथ जाने वाली दुल्हन पहुंची थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। शादी के 36 घंटे बाद पति को गच्चा देकर प्रेमी के साथ गई दुल्हन को उसका बहनोई शनिवार को थाने लाया। वह अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। मायके और ससुराल पक्ष के लोग उसे समझाते रहे।
विज्ञापन

एक गांव व्यक्ति की शादी गोला में तय हुई थी। सात जुलाई को बरात गई थी। नौ जुलाई की सुबह नवविवाहिता ने पति को पेट में दर्द होने की बात कहते हुए दवा दिलाने के लिए कहा। पुवायां के राजीव चौक पर पति को जूस लेने के लिए भेजकर वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। शनिवार को नवविवाहिता का बहनोई उसे लेकर थाने पहुंचा।
नवविवाहिता ने ससुराल और मायके जाने से इन्कार करते हुए कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ जाना चाहती है। पुलिस ने सूचना देकर नवविवाहिता के परिजनों को भी थाने बुला लिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि युवती अपने प्रेमी के साथ जाना चाहती है। युवती की मां की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें