फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने को अपनाया गजब तरीका: बुर्का पहन प्रेमी पहुंचा गांव, चाल से बिगड़ी बात; अधूरी रह गई मुलाकात

Sun, 23 Jul 2023 05:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

जलालाबाद क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसका पता चलने पर लोग हैरान रह गए। युवक बुर्का पहनकर प्रेमिका के गांव पहुंच गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गजब तरीका अपनाया। युवक बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया, लेकिन उसकी चाल-ढाल धोखा दे गई। 

विज्ञापन


उसकी चाल देखकर ग्रामीणों को शक हो गया। उसे पकड़कर बुर्का उतरवाया। बुर्के के पीछे युवक होने पर पूछताछ की गई। चर्चा है कि ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक ने अपना नाम दीपक बताया। 

ये भी पढ़ें- बरेली में एक और हत्या: सड़क किनारे मिली सिरकटी लाश, बेरहमी से काटा गया शरीर; मंजर देख कांपी लोगों की रूह
विज्ञापन


युवक की रिश्तेदारी परौर क्षेत्र के एक गांव में है। उसका पिछले काफी समय से रिश्तेदारी में एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युगल की फोन पर बातचीत हो जाती थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाती थी। 

विज्ञापन

रिश्तेदारों की नजरों से बचने को अपनाया ये तरीका 

रिश्तेदारों की नजर से बचने के लिए युवक अजब तरीका अपनाया। वह बाजार से बुर्का खरीद कर लाया। बुर्का पहनकर वह प्रेमिका के गांव में जा पहुंचा। गांव में घुसते ही उसे देखकर लोगों को शक हो गया। 

ये भी पढ़ें- UP: शाही में अब तीसरी महिला की हत्या, दरिंदगी के बाद फेंका शव... कत्ल का वही तरीका और पैरों तले मिटते रहे सबूत

चाल-ढाल देखकर उसे रोकने के लिए आवाज दी तो वह भागने लगा। गांव के युवकों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसका बुर्का उतरवाया गया। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी। 

ग्रामीणों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। उसका वीडियो भी वायरल कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें