फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश में कच्चा मकान गिरने से बालक घायल

विज्ञापन
कुइयां महोलिया में गिरी राइस मिल की दीवार। संवाद
विज्ञापन
खुटार। बारिश से गांव तुलापुर निवासी सतेंद्र कुमार का कच्चा मकान ढह गया। मलबे में दबकर उनका 12 वर्षीय पुत्र निहाल घायल हो गया, साथ ही घरेलू सामान भी नष्ट हो गया।
विज्ञापन

सतेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार तड़के उनके घर की मिट्टी की दीवारें ढह गई, जिससे छप्पर नीचे आ गिरा। सतेंद्र, उनकी पत्नी और पुत्र छप्पर के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने तीनों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर लेखपाल योगेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि जांच कराई गई है। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा और आवास दिलाने की संस्तुति की जाएगी। संवाद


राइस मिल की बाउंड्रीवॉल और दो मकान ढहे
पुवायां। बारिश के कारण बंडा के गांव कुइयां महोलिया स्थित भारत राइस इंडस्ट्रीज की बाउंड्रीवाॅल ढह गई। मिल स्वामी आफाक खां ने बताया कि तीन दिन से हो रही बारिश के चलते राइस मिल की दीवार और पास में बने दो आवास गिर जाने से उनका लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मिल में काम बंद होने के सारण आवासों में श्रमिक नहीं रह रहे थे। आवास खाली होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें