मृतक रोहित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
सेहरामऊ दक्षिणी। गांव नागरपाल निवासी वीरपाल कश्यप के 12 वर्षीय बेटे रोहित कुमार की रविवार दोपहर गर्रा नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। नदी में खनन किया जा रहा है, जिस कारण काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं।
परिजनों के अनुसार, रोहित कुमार गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ाई करता था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोपहर में बड़े भाई राजा व गांव के रमन और दीपक के साथ चांदापुर के पास गर्रा नदी में नहाने के लिए गया। रोहित नहाते समय गहरे पानी में डूबने लगा तो उसको बड़े भाई ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सका। इसके बाद ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से तकरीबन तीन घंटे बाद रोहित को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। मां रेखा देवी बेसुध हो गईं। इंस्पेक्टर उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शव को नदी से निकाल लिया गया है। संवाद
मृतक रोहित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन