फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर बाइके टकराने से दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सोमवार को सुबह करीब 10:30 बजे धनेला गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहीं दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में बाइक से घर लौट रहे रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी निवासी अंकित और दूसरी बाइक चला रहे मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी पिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा। वहां दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस को आरंभिक जांच से पता चला है कि हादसे के दौरान पिंटू गलत दिशा से दूसरी बाइक के सामने आ गया था। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि घायलों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें