फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चौक कोतवाली से हटाए दोनों सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इंस्पेक्टर और सिपाहियों से फोन पर तीखी बातचीत का ऑडियो वायरल होने के मामले में दोनों सिपाहियों को चौक कोतवाली से हटा दिया गया है। सिपाही संजीव को तिलहर और सिपाही गौरव को सिंधौली भेजा गया है। वहीं, सीओ सिटी पंकज पंत इस मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर दो ऑडियो वायरल हुए थे। वायरल ऑडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती। ऑडियो में जमकर गालीगलौज है। गोली मारने की धमकी दी जा रही है। चर्चा है कि ऑडियो अधूरा है। मामला संज्ञान में आने पर एसपी राजेश द्विवेदी ने सीओ सिटी पंकज पंत को मामले की जांच सौंपी।
इसके बाद सीओ सिटी ने जांच शुरू कर दी है। थाने पहुंचकर कई लोगों से बातचीत की। हालांकि अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जांच के चलते दोनों सिपाहियों को थाने से हटा दिया गया है। कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। वायरल हुई ऑडियो के आधार पर जांच की जा रही है। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें