फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर शहर की सीमा को किया गया सील, शुरू हुई चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली, लखनऊ में कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के तहत शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया। बरेली मोड़ चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर बरेली और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। वहीं लंबी दूरी के वाहनों को जलालाबाद वाया कलान होते हुए बदायूं भेजा गया। जिले के हालात को देखते हुए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने लॉकडाउन की संभावना जताई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते प्रदेश सरकार ने बरेली, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत समेत 16 जिलों में लॉकडाउन कर दिया है। शाहजहांपुर से पीलीभीत, बरेली और लखीमपुर खीरी की सीमाएं मिलती हैं। इसी वजह से सोमवार को सुबह छह बजे के बाद से बरेली मोड़ चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया। बरेली और लखनऊ की ओर किसी भी वाहन को जाने से रोक दिया गया है। लंबी दूरी के वाहनों को जलालाबाद वाया कलान होते हुए बदायूं रवाना किया जा रहा है। इसके चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। अजीजगंज चौकी प्रभारी नासिर खान ने बताया कि अगले आदेशों तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। लॉकडाउन की स्थिति होने तक किसी भी वाहन को बरेली और लखनऊ की ओर रवाना नहीं किया जाएगा।
लॉकडाउन वाले जिलों से आते जाते रहे वाहन
पुवायां। शाहजहांपुर के पड़ोसी जिले लखीमपुर और पीलीभीत को लॉकडाउन करने के बाद भी बॉर्डर पर खीरी और पीलीभीत पुलिस मूकदर्शक बनी रही, जिससे वाहनों की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

खुटार थाना क्षेत्र से खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र की सीमा मिलती है। खुटार गोला मार्ग पर बॉर्डर पर मैलानी थाने की पुलिस चौकी भी है। सोमवार को गोला की ओर से खुटार और खुटार की ओर से गोला के लिए वाहनों का आवागमन जारी रहा। टैक्सी और बसें नहीं चली, लेकिन अन्य तमाम वाहन और निजी कारें आदि लगातार चलती रही। वहीं, शाहजहांपुर जिले की सीमा बंडा के गांव मकसूदापुर के पास खन्नौत नदी पर पीलीभीत से मिलती है। यहां बिलसंडा के पुलिस सहायता केंद्र पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे, लेकिन चेकिंग नाम पर खानापूर्ति की जा रही थी। पुलिस सहायता केंद्र पर बिलसंडा थाने के तीन सिपाही तैनात थे। दो सिपाही मोबाइल चलाने में व्यस्त मिले। एक सिपाही कमरे के अंदर आराम कर रहा था।
निजी वाहन दौड़े, बंद रहीं रोडवेज बसें
शाहजहांपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर बरती जा रही एहतियात का असर रोडवेज बस संचालन पर दूसरे दिन भी दिखाई दिया। रोडवेज बस स्टैंड पर बसें खड़ी रहीं, लोकल रूट पर प्राइवेट वाहन और हाईवे पर ट्रक आदि वाहन दौड़ते हुए नजर आए। इन्हीं वाहनों से लोग सफर तय कर रहे थे। हालांकि शहर के अंदर ई-रिक्शा और टेंपो का संचालन होता रहा, फिर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा शहर में भीड़ कम रही। 22 मार्च को जहां पूरी तरह से सन्नाटा रहा था, उसकी अपेक्षा सोमवार को लोग घरों से निकले थे। हालांकि एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने को जरूरी एहतियात बरत रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें