शाहजहांपुर। ट्रेनों में सफर करने के लिए पेपरलेस टिकट बनाने वाला यूटीएस एप बंद होने वाला है। इसके स्थान पर रेल वन एप शुरू होगा। इसके तहत यात्री को तीन प्रतिशत तक बोनस भी दिया जाएगा। यह बोनस जुलाई महीने तक मिलेगा।
अब तक यात्री यूटीएस एप का प्रयोग कर टिकट बनवाते थे। अब रेलवे ने रेल वन एप को लांच किया है। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। इससे पेपरलेस टिकट मिलेगा, साथ ही यात्रियों को टिकट काउंटर की लाइन में नहीं लगना होगा। रेलवे ने एप का प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। संवाद