शाहजहांपुर। निजी वाहनों के पंजीकरण के लिए चल रही सीरीज UP27 बीयू दस सितंबर को समाप्त हो जाएगी। नई सीरीज यूपी 27 बीवी को प्रारंभ होना है। एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश सिंह ने बताया कि इस सीरीज के महत्वपूर्ण व अति महत्वपूर्ण नंबरों की ऑन लाइन बुकिंग के लिए संबंधित वेब पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति पंजीयन नंबर को बुक करा सकते हैं। संवाद