फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परिषदीय स्कूलों में पुस्तक वितरण शुरू

विज्ञापन
रोटी गोदाम ​स्थित बीआरसी से किताबें प्राप्त करते ​शिक्षक। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अप्रैल से शुरू होने वाले सत्र को लेकर परिषदीय स्कूलों में पुस्तकों का वितरण शुरू हो गया है। बीआरसी से ई-रिक्शों के माध्यम से पुस्तकें सरकारी विद्यालयों व कॉलेजों में भेजी जा रहीं हैं। दूसरी ओर मदरसों को अभी किताबें देने से इन्कार करने पर अरबी फारसी मदारिस एसोसिएशन ने बीएसए से पत्राचार किया है।
विज्ञापन

सत्र शुरू होने पर बच्चों को समय से किताबें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीआरसी ददरौल स्थित गोदाम पर पुस्तकें भेजी गईं थीं। सत्यापन के बाद बीआरसी पर किताबें उपलब्ध करा दीं गईं। नगर में रोटी गोदाम स्थित बीआरसी से स्कूलों में किताबें भेजी गईं। इस बीच मदरसों को किताबें देने से इन्कार कर दिया।
इस मामले में अरबी फारसी मदारिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल हुसैन ने बीएसए को पत्र भेजकर बताया कि जिले में पांच मदरसे अनुदानित हैं। इसमें चार नगर में हैं। किताबों को लेने बीईओ कार्यालय भेजा तो वहां कंप्यूटर ऑपरेटर रवींद्र सिंह ने मना कर दिया। कहा कि पाठ्य पुस्तकें परिषदीय स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। उसके बाद सहायता प्राप्त कॉलेजों में बांटी जाएंगी। फिर मदरसों को दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर शिक्षा अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि किताबों को पहुंचाने के लिए रूट तय किए गए हैं। मदरसों को भी जल्द ही किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें