फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुक बैंक को दान में मिलीं 12,145 किताबें, जरूरतमंदों को होगा वितरण

Thu, 09 Jan 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विकासभवन में पुस्तक दान करने वाले को बीज वितरित करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व सीडीओ डॉ.अपरा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विकास भवन में बुधवार को पुस्तक बैंक का शुभारंभ किया गया। इसमें अधिकारियों, अध्यापकों, सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों आदि ने 12,145 किताबें दान कीं।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं बाल गृह के बच्चों में जिज्ञासा वृद्धि पर्यावरण के लिए समाज में जागरूकता अभियान के तहत पुस्तक बैंक को स्थापित किया गया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान डीएम ने कहा कि किताबें पढ़ने के महत्व को अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।
उन्होंने कहा की पुस्तक बैंक कार्यक्रम को और आगे बढ़ाया जाएगा। प्राप्त पुस्तकों को 28 पीएम श्री विद्यालय,16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं एक बाल गृह को भेजा जाएगा। विद्यालयों में पढ़ाई के लिए सभी प्रकार के संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने कहा कि पुरानी किताबें आगे पढ़ने वाले बच्चों के काम में आने से पेड़ कम कटेंगे, जो पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा रहेगा। शैक्षिक सत्र शुरू होने के साथ ही उनके लिए नई किताबें लेनी पड़ती हैं। ऐसे में पुरानी किताबें महंगी होने के बाद भी कोई उपयोग न होने के कारण किलो के भाव में रद्दी में बेच दी जाती हैं।
इन्हें जरूरतमंद विद्यार्थियों को दिया जाएगा। इसके लिए विकास भवन में बुक बैंक खोला गया है। जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक ने पुस्तक दान देने वाले लोगों को घर में सब्जी और उगाने वाले विभिन्न प्रकार के बीज वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें