फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉ में परोसा जा रहा था घटिया खाना

Sun, 10 Apr 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
बॉ में परोसा जा रहा था घटिया खाना
विज्ञापन
खुटार के कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में शनिवार को एसडीएम सलिल कुमार पटेल ने औचक निरीक्षण किया तो तमाम खामियां पकड़ी गईं। एसडीएम ने वार्डन अनीता शुक्ला को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाने को कहा। निरीक्षण में पाया गया कि स्कूल की छात्राओं को घटिया भोजन दिया जा रहा था। किचन में मिले मसाले, नमक आदि भी घटिया किस्म का मिला। यह देखकर एसडीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने वार्डन को कड़ी तावनी देते हुए ब्रांडेड मसाले, नमक आदि मंगाने के निर्देश दिए। स्कूल के आवासीय कमरों में भारी गंदगी पाई गई। बेंच, तख्त टूटे, बेड शीट फटी हुई और गंदी मिलीं। स्कूल में पंजीकृत सौ छात्राओं में मौके पर 51 छात्राएं ही मिली। वार्डन ने बताया कि सात छात्राएं तीन माह से स्कूल नहीं आई हैं और 42 छात्राएं होली पर घर जाने के बाद नहीं लौटी हैं। एसडीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित छात्राओं के अभिभावकों को नोटिस भेजे जाने और छात्राओं की उपस्थित सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। स्कूल की बाउंड्री बाल नहीं होने से आ रही समस्याओं का पता चलने पर एडीएम ने बताया कि इस मामले में अधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा और समस्या का निदान कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्कूल की सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। इसके बाद एसडीएम ने बीआरसी पर चल रही शिक्षकों की बैठक में पहुंचकर कहा कि हर स्कूल में स्कूल चलो रैली निकालकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए और स्कूल में बनने वाला एमडीएम शिक्षक खुद खाकर देखें फिर बच्चों को खिलवाएं।  
विज्ञापन


वार्षिक परीक्षा हो जाने के कारण कुछ छात्राएं कम आ रही हैं, उनके अभिभावकों को कहा गया है कि छात्राओं को स्कूल भेजें।
अनीता शुक्ला, वार्डन कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल खुटार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें