सेहरामऊ दक्षिणी। तीन दिन पूर्व ददऊ गांव के पास रेलवे की अप लाइन पर मिले युवक के शव की पहचान असम राज्य के थाना वरपटा के मोहल्ला मरारी ससान निवासी छोटू चौधरी (28) के रूप में हुई।
उनके भाई रंजीत चौधरी ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर शव को देखा। बताया कि भाई छोटू चौधरी दिल्ली में नौकरी करने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद भाई से काफी संपर्क किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उनकी मौत की खबर सुनकर मां काजल बेसुध हो गईं। पुलिस के अनुसार, शव मिलने के बाद तलाशी में एक पैन कार्ड मिला था। जिसके जरिये मृतक के परिजनों से संपर्क किया, फिर फोटो को व्हाट्सएप पर भेजा। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पहचान कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। संवाद