फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरेली हाईवे पर मंदिर के गेट के पास मिला युवक का शव

विज्ञापन
जलालाबाद में गंगा मंदिर के गेट के पास शव को देखती पुलिस
विज्ञापन
जलालाबाद। बरेली हाईवे पर स्थित गंगा मंदिर के गेट के पास युवक का शव मिला। आधार कार्ड से मृतक की शिनाख्त 18 वर्षीय विकास के रूप में हुई है। अनुमान है कि उसकी मौत बीमारी के चलते हुई है।
विज्ञापन


मोहल्ला गोपालनगर निवासी ब्रजकिशोर गुप्ता अपने नाती विकास गुप्ता व सचिन गुप्ता के साथ रहते थे। विकास के पिता श्यामपाल अपनी पत्नी व तीन अन्य बेटों के साथ कलान में रह रहे हैं। बुधवार को मंदिर के गेट के पास युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक की जेब से आधार व पैनकार्ड मिला। सूचना उसके पिता को दी गई।
शव के पास रखे मिले झोले में दवाइयों के पैकेट व कपड़े मिले। परिजनों के अनुसार, सचिन व विकास ने अपने नाना ब्रजकिशोर की करीब छह बीघा जमीन और मकान आदि बेच लिया था। इसके बाद सचिन कलान में अपने माता-पिता के पास रहने लगा, जबकि विकास नगर में ही एक किराए के मकान में रह रहा था। भाई मिथुन ने बताया कि विकास नशे का आदी होकर बीमार रहने लगा था। लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से वह इधर-उधर घूमता रहता था। थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। घरवालों के आने का इंतजार किया जा रहा है। संवाद

जलालाबाद में गंगा मंदिर के गेट के पास शव को देखती पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें