फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्रा नदी में कूदे युवक का 21 घंटे बाद मिला शव, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पिता संग राजकीय मेडिकल कॉलेज दवा लेने आया था, अचानक हो गया था लापता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की दोपहर गर्रा पुल की रेलिंग पर चढ़कर नदी में कूदने वाले युवक का शव 21 घंटे बाद घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर मिला।
सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे एक युवक गर्रा पुल पर आया। उसने इधर-उधर देखा और पुल की रेलिंग पर चढ़कर नदी में कूद गया। वहां पर सब्जी का ठेला लगाने वालों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने स्थानीय गोताखोर, फायर ब्रिगेड व एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम ने पूरे दिन युवक की तलाश की, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह टीम दोबारा युवक की तलाश के लिए पहुंची। करीब साढ़े नौ बजे युवक का शव नदी में उतराता मिला। शव की पहचान सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला मदराखेल निवासी 24 वर्षीय रियाज अहमद के रूप में हुई। वह पिता के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज दवा लेने गया था। वहां से लापता हो गया।
परिजनों के अनुसार, रियाज मानसिक रूप से कमजोर था। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि शव काे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें