फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाई की ससुराल में मारपीट से आहत युवक का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
शंकर का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
अल्हागंज क्षेत्र के मोहल्ला बगिया द्वितीय का था निवासी
विज्ञापन

शाहजहांपुर/अल्हागंज। अल्हागंज क्षेत्र के मोहल्ला बगिया द्वितीय निवासी शंकर (22) की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि भाई की ससुराल में हुई मारपीट से आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया।
मोहल्ला बगिया द्वितीय निवासी रमेशचंद्र ने बताया कि दो वर्ष पहले उनके बड़े बेटे रिंकू की मौत हो गई थी। परिवार ने रिंकू की पत्नी के साथ छोटे बेटे शंकर का विवाह करने का निर्णय लिया था। आरोप है कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे शंकर बाइक से अपने भाई की ससुराल गया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई और उसकी बाइक भी छीन ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि इस घटना से शंकर काफी परेशान था। उसने अपने एक दोस्त को फोन कर भी मारपीट की जानकारी दी थी। इसके बाद वह रात में घर लौट आया और दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो उसका शव लटका मिला।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें