फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मायके में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, चार महीने पहले हुई थी शादी

Sun, 10 May 2026 10:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
गोल्डी का फाइल फोटो। - फोटो : स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के मोहल्ला गायत्री नगर निवासी 19 वर्षीय गोल्डी की शनिवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बरामदे में कुंडे से लटका मिला। उनके गले में दुपट्टे का फंदा पड़ा हुआ था। परिजनों के अनुसार, गोल्डी की चार माह पूर्व शादी हुई थी। करीब दस दिन से मायके में रह रही थी।
विज्ञापन


मृतका के मामा राहुल ने बताया कि भांजी गोल्डी की शादी करीब चार माह पूर्व उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी मनोज सक्सेना से की थी। शादी के बाद दो-तीन बार ही भांजी मायके गई। करीब दस दिन पूर्व मनोज उसे बरेली तक छोड़ गया। इसके बाद वह बस से अकेली मायके चली आई। तब से मायके में ही रह रही थी।

फोन पर पति से हुई थी बात 
भांजी ने किसी प्रकार की कोई बात नहीं बताई, लेकिन शक था कि पति-पत्नी के बीच कुछ विवाद हुआ है। उन्होंने बताया कि शनिवार को मोहल्ले में ही एक शादी समारोह था। शनिवार दोपहर गोल्डी भी वहां पर गई थी। इसके बाद उसकी पति से फोन पर बात हुई। देर शाम जब बहन मंजू घर आई तो बेटी गोल्डी का शव फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि लगातार गोल्डी के पति को फोन किया जा रहा है, लेकिन उसका फोन बंद जा रहा है। जानकारी होने पर भी वह देखने तक नहीं आया है। बंडा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि अभी थाने में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें