फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: झुकना नदी किनारे मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव बिजौरा बिजौरिया के पास झुकना नदी किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे गांव बिजौरा बिजौरिया के कुछ लोग झुकना नदी किनारे गए थे। लोगों ने नदी किनारे एक महिला का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और लोगों से जानकारी ली लेकिन महिला के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। महिला का शव सड़ने लगा था, इससे अनुमान है कि शव कई दिन पुराना है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें