फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कनेंग गांव में नहर में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा। कनेंग गांव के पास नहर में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। सूचना पर पहुंची रामचंद्र मिशन पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता के अनुसार युवक की आयु करीब 40 वर्ष है और शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हाे रहा है। उसके शरीर पर महरून रंग की टी शर्ट और काला पायजामा है। उसकी तलाशी लेने पर ऐसा कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मौत की वजह पोस्टमाॅर्टम से स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें