फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शारदा नहर में मिला नमकीन फैक्टरी के सेल्समैन का शव

विज्ञापन
पुवायां निवासी पुष्पेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। मूलरूप से सिंधौली के गांव पनवाड़ी और वर्तमान में पुवायां के मोहल्ला छावनी निवासी पुष्पेंद्र मिश्रा (40) का शव शुक्रवार सुबह शारदा नहर में गांव कोरोकुइयां के पास उतराता मिला। पुष्पेंद्र नमकीन फैक्टरी में सेल्समैन थे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नहर किनारे टहलने गए लोगों ने युवक का शव उतराता देखा। सूचना पर चौकी प्रभारी अजीत कुमार मौके पर पहुंचे। शाहजहांपुर से पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुष्पेंद्र मिश्रा 16 सितंबर की सुबह साढ़े दस बजे स्कूटी लेकर घर से निकले थे, इसके बाद से उनका पता नहीं चल रहा था।
शव मिलने की सूचना पर परिजन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने ही शव की शिनाख्त की। शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुष्पेंद्र की पत्नी रागिनी मिश्रा ने किसी रंजिश से इन्कार किया। मामले में 17 सितंबर को गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पुष्पेंद्र के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर दी जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुष्पेंद्र की मौत से पत्नी रागिनी, पुत्री पल्लवी, तरु और पुत्र आदित्य का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



सिपाही के आवास पर खड़ी है बरामद स्कूटी
पुष्पेंद्र की स्कूटी 16 सितंबर की शाम को ही कोरोकुइयां में नहर पुल के किनारे खड़ी मिल गई थी। कोरोकुइयां चौकी के सिपाही ने अधिकारियों को स्कूटी मिलने की जानकारी नहीं दी। स्कूटी को लावारिस में दाखिल न कराकर चुपचाप अपने आवास पर लाकर खड़ा कर लिया। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने स्कूटी के बारे में जानकारी ली तो एक अन्य सिपाही ने स्कूटी सिपाही के आवास पर खड़ी होने की जानकारी दी। परिजनों ने चौकी प्रभारी से पूछा तो उन्होंने स्कूटी मिलने की जानकारी न होने की बात कही। बाद में सिपाही ने स्कूटी आवास पर खड़ी होने की बात स्वीकार की। स्कूटी पर नंबर नहीं पड़ा था।


स्कूटी लावारिस हालत में मिली थी। सिपाहियों ने सोचा कि कोई आएगा तो उसे दे दी जाएगी इसीलिए दाखिल नहीं की गई। मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

पुवायां निवासी पुष्पेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

पुवायां निवासी पुष्पेंद्र का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें