फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चौथे दिन तालाब में उतराता मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
राजीव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के सैजना गांव निवासी राजीव (25) का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर तालाब में उतराता मिला। वह चार दिन से लापता था।
विज्ञापन

चाचा नीरज कुमार ने बताया कि राजीव मजदूरी करता था। 28 सितंबर की सुबह बारिश के दौरान वह घर से निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। राजीव के पास मोबाइल फोन भी नहीं था। बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर तालाब में ग्रामीणों ने एक शव उतराता देखा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। परिजनों ने शव की पहचान राजीव के रूप में की। नीरज ने बताया कि राजीव की शादी हुई थी, लेकिन बाद में पत्नी अलग हो गई थी। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। एक भाई की भी करीब एक वर्ष पहले छत से गिरकर मौत हो गई थी। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें