फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लापता बालक का चौथे दिन तालाब में उतराता मिला शव

विज्ञापन
छोटू का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
सिंधौली। दिवाली गांव से चार दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुए रामू के छह वर्षीय पुत्र छोटू का शव शनिवार को सुबह उसके घर के पास एक तालाब में उतराता हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घरवालों से जानकारी ली।
विज्ञापन

रामू ने पुलिस को बताया कि बेटा छोटू बुधवार की शाम घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था। देर रात तक उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रामू की तहरीर पर पुलिस ने बालक की गुमशुदगी दर्ज कर उसके अपने स्तर से तलाश शुरू की।
इस बीच, शनिवार को सुबह सोकर उठे छोटू के बाबा रामसनेही ने घर के समीप स्थित तालाब में बालक का शव उतराता देखा। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पानी में रहने से शव बुरी तरह फूल चुका था।
विज्ञापन

छोटू की मौत से पिता सहित मां राजरानी, बहन वंदना, प्रयांशी, नेहा तथा भाई अवनीश और नवनीत का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। सीओ प्रवीण मलिक के अनुसार बालक के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। बालक के घर के पास ही बड़ा तालाब है, जिसमें शव बरामद हुआ है। घरवालों ने अभी न तो किसी से कोई रंजिश बताई है और न ही कोई आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी। बालक की मौत का कारण पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें