फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो दिनों से लापता राजमिस्त्री का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गर्रा पुल के पास राजमिस्त्री का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। वह दो दिनों से लापता था।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके के नवादा इंदेपुर नई काॅलोनी निवासी विशंभर दयाल (55) राजमिस्त्री थे। दीपावली पर बीमार हो जाने के बाद से काफी परेशान रहते थे। भाई अनिल तिवारी के मुताबिक दो नवंबर को रात में घर से निकल गए। परिवार वालों ने तीन नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए चौक कोतवाली में तहरीर दी। मंगलवार को रात करीब सात बजे बजे विशंभर दयाल का शव नेशनल हाईवे पर गर्रा पुल के पास सड़क किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

चेहरे पर चोटों के निशान थे। पैंट उतरी हुई थी। परिवार वाले किसी भी रंजिश से इन्कार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर अश्विनी सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें