फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फैक्टरी जाने के लिए निकले मजदूर का हाईवे किनारे पड़ा मिला शव

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में लोगों से जानकारी लेती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पड़े मिले अज्ञात शव की पहचान बंडा थाना क्षेत्र के गांव भांवरखेड़ा जिगनिया देवकली निवासी राजपाल राजपाल गंगवार (45) के रूप में हुई। वह सीमेंट फैक्टरी में मजदूरी करते थे और शनिवार सुबह ड्यूटी करने निकलने के बाद घर नहीं लौटे थे। उनकी मौत से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आठ बजे हाईवे किनारे शव पड़ा मिला था। शव मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं हुई। इस बीच फोरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद करीब चार बजे आशा गंगवार ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचकर शव की पहचान राजपाल गंगवार के रूप में की।
आशा गंगवार ने बताया कि सीमेंट फैक्टरी में कार्यरत होने के चलते राजपाल बिल्लीगंज में मकान लेकर परिवार के साथ रह रहे थे। शनिवार की सुबह वह काम करने के लिए निकले थे। उसके बाद आशा, बेटे विशाल, बेटी शहजल व शिखा के साथ अपनी बुआ के घर गांव रमापुर दक्षिणी चली गई। शाम को वह घर लौटीं। काफी इंतजार के बाद भी राजपाल वापस नहीं आए। उनका फोन भी बंद जा रहा था। तब पति की तलाश शुरू की गई। पूरी रात उनका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह हाईवे किनारे शव मिलने की सूचना पर पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचीं। सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि राजपाल शराब पीने के आदी थे। मामले में तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें