निगोही। क्षेत्र के रेभा गांव निवासी 40 वर्षीय ब्रजेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
रविवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि लिपुलेख भिंड मार्ग पर रेशम फार्म के पास बन रहे निर्माणाधीन पुल के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति शव पड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान न होने पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। देर रात फोटो को देखकर परिजनों ने शव की शिनाख्त ब्रजेश के रूप में की। परिजनों के अनुसार ब्रजेश अविवाहित था। मजदूरी कर गुजर बसर करता था। शराब अधिक पीता था। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद