फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कैंट क्षेत्र में पड़ा मिला युवक का शव

Fri, 19 Jun 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की इंदिरानगर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय शुभम मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की दोपहर उनका शव कैंट क्षेत्र में बूचड़ी के पास पड़ा मिला। जानकारी होने पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, शुभम की मां बीमार चल रही हैं। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। शुभम की शादी नहीं हुई थी। वह इकलौती संतान थे। साइकिल स्टैंड पर नौकरी कर भरण पोषण करते थे। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें