फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पांच दिन से लापता युवती का शव मिला, मां-बोली हत्या की गई

विज्ञापन
अंजलि का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तीन दिन पहले सिंधौली की कोरोकुइयां नहर पटरी पर मिले किशोरी के शव की शिनाख्त मंगलवार शाम थाना सदर बाजार क्षेत्र के श्यामतगंज गौटिया निवासी अंजलि (17) के रूप में उसकी मां बबली ने की। उनका आरोप है कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि बेटी को मारकर उसका शव नहर के किराने फेंका गया। इसमें दो युवकों का हाथ है।
विज्ञापन


बबली ने बताया कि पति किशनपाल करीब डेढ़ माह से नोएडा में काम कर रहे हैं। बड़ा बेटा अंकित भी पिता के पास ही रहता है। बबली ने बताया कि 19 जून को वह किसी काम से बदायूं गईं थीं। 17 वर्षीय बेटी अंजलि, 10 वर्षीय पुत्र रोहित, सात वर्षीय वंश और पांच वर्षीय वंशिका घर पर अकेली थी।
सुबह करीब 10:37 मिनट पर बात हुई तो बेटी घर पर थी। इसके बाद अपराह्न एक बजे बेटे रोहित का फोन आया। उसने बताया कि दीदी अंजलि पूर्वाह्न 11 बजे समोसे लेने गई थी, अब तक नहीं लौटी है। इसके बाद उन्होंने बेटी को कई फोन किए, लेकिन उसका फोन बंद जाता रहा। देर शाम बदायूं से लौटने के बाद कैंट चौकी गईं। वहां से सदर थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज की गई, लेकिन बेटी की तलाश में लापरवाही बरती गई। दरोगा से अंतिम लोकेशन का पता कराने को कहा था। आरोप है कि दरोगा ने कोई मदद नहीं की। इसके बाद मंगलवार को एसपी ऑफिस पहुंची। वहां मिले अधिकारियों से बेटी की तलाश कराने की मांग की।
वहीं पता चला कि कोरोकुइयां नहर में एक किशोरी का शव मिला है। मोबाइल में फोटो देख बेटी के कपड़ों से शव की शिनाख्त की। मां बबली का कहना है कि बेटी की हत्या की गई है। चेहरे पर कीड़े पड़े हुए थे। उसे वहां ले जाकर डाला गया है। इसमें दो युवकों का हाथ है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।


खंगाले गए सीसीटीवी कैमरे
सिंधौली थाने की पुलिस ने चार-पांच स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया है। ताकि पता चल सके कि किशोरी वहां तक कैसे पहुंची या उसे कोई लेकर गया। सिंधौली इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि कोरोकुइयां, मुड़िया मोड़, पुवायां मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।


डूबने से हुई किशोरी की मौत
बबली ने बताया कि बेटी का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। आशंका है कि चेहरे को किसी जानवर ने नोंच खाया होगा। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के अनुसार, अंजलि की मौत डूबने से हुई है।







तालाब में उतराता मिला युवक का शव

पुवायां। गांव मुड़िया कुर्मियात निवासी कल्लू (42) की बुधवार सुबह तालाब में डूबने से मौत हो गई।
कल्लू के चचेरे भाई रामनिवास ने बताया कि कल्लू मजदूरी करके जीवन यापन करते थे। गांव के पास एक तालाब किनारे झोंपड़ी डालकर रहते थे। उनकी पत्नी का स्वर्गवास हो चुका है। बेटा हरिश्चंद्र गांव में परिवार के अन्य लोगों के घर में रहता है। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि कल्लू का शव तालाब में उतराता मिला है।
इसके बाद हरिश्चंद्र समेत अन्य परिजन मौके पर गए। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी रवि किरण के अनुसार, हरिश्चंद्र ने आशंका जताई कि शौच के दौरान पैर फिसलने से उसके पिता तालाब में डूब गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। संवाद

अंजलि का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अंजलि का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

अंजलि का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें