बंडा। शारदा नहर में गांव अख्तियारपुर धौकल के पास मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव उतराता दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव कई दिन पुराना बताया गया है। मृतक के दाहिने हाथ पर मां, दाहिने अंगूठे पर दीपा लिखा था। साथ ही दाहिने हाथ की कोहनी पर बिच्छू तो बाएं हाथ की कोहनी पर सूर्य का टैटू बना था। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद