फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शारदा नदी में फिर शुरू हुआ नाव का संचालन, मिली राहत

Sun, 25 Oct 2026 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शारदा नदी में फिर शुरू हुआ नाव का संचालन। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
पूरनपुर। संचालन की स्वीकृत न दिखा पाने और नाव सवारों, वजन आदि का स्वीकृत में उल्लेख न होने पर बंद कराई गई नाव शनिवार को दोपहर बाद फिर चलवा दी गई। इससे शारदापार आवागमन करने वालों में राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शारदा नदी में बृहस्पतिवार को नाव का संचालन शुरू कराया गया था। शुक्रवार को नाव संचालन की स्वीकृत में सवारियों की संख्या, वजन की क्षमता आदि का उल्लेख न होने पर सीओ विधि भूषण मौर्य ने नाव का संचालन बंद करा दिया था। हालांकि बाद में एमएलसी चुनाव का हवाला कुछ लोगों के देने पर नाव का संचालन शुरू करा दिया गया था।
शुक्रवार शाम चार बजे के बाद हरीपुर रेंजर ने नाव संचालन की स्वीकृत न दिखा पाने पर नाव का संचालन बंद करा दिया था। शुक्रवार को बंद कराई गई नाव शनिवार को फिर चलवा दी गई। इससे शारदा नदी पार आवागमन करने वालों में राहत की सांस ली। जेई अनूप कुमार ने बताया कि डीएफओ और पुलिस को पहले ही स्वीकृत की जानकारी पत्र भेजकर दी गई थी। शनिवार को फिर नाव का संचालन शुरू करा दिया गया है। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि स्वीकृत में क्षमता के अनुसार ही नाव का संचालन होने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें