फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : माध्यमिक स्कूलों ने एप पर शुरू की गई जीओ टैगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को शुरू कर दिया है। पहली कड़ी के रूप में स्कूलों की जीओ टैगिंग की जा रही है। इसके जरिये ही सेंटरों पर छात्र-छात्राओं का आवंटन होता है। अक्तूबर महीने के प्रारंभ में सेंटर नीति आने के बाद केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

दसवीं और बारहवीं के छात्र-छात्राओं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने जिले के प्रत्येक स्कूल की जीओ टैगिंग को शुरू किया है। प्रधानाचार्यों के अनुसार, प्रत्येक स्कूल का फोटो खींचकर एप पर लोड करना होता है। अधिकारियों के अनुसार, जीओ टैगिंग के जरिये स्कूलों के मध्य की दूरी का पता लग जाता है। इसके बाद आसानी से स्कूलों में विद्यार्थियों का आवंटन कर दिया जाता है। यह नीति पूरी तरीके से पारदर्शी होती है।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि जीओ टैगिंग को लेकर प्रधानाचार्य को निर्देश दे दिए गए हैं। यह कार्य जल्द पूरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें