शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्रों के वितरण और जनपदीय कंट्रोल रूम में पर्यवेक्षक नामित कर दिया गया है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने एसडीएम न्यायिक पुवायां जीत सिंह को जिम्मेदारी दी है।
18 फरवरी से होने वाली परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही है। छह सचल दल बनाने के साथ ही कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए 19 कर्मचारियों की डयूटी भी लगाई गई है। इसी कड़ी में डीएम ने एसडीएम न्यायिक जीत सिंह को कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाने के साथ ही प्रश्नपत्रों के वितरण की जिम्मेदारी दी है।
पत्र में कहा है कि बोर्ड परीक्षा 12 मार्च तक होगी। परीक्षा में नकल की प्रवृत्ति व संभावनाओं पर अंकुश लगाने, परीक्षाओं की शुचिता, गुणवत्ता, विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए जीआईसी में प्रश्नपत्र भंडारण का केंद्र व जनपदीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। अपनी निगरानी में जिले के संबंधित परीक्षा केंद्रों के प्रश्नपत्र पुलिस अभिरक्षा में बंटवाएं। कंट्रोल रूम का संपूर्ण कार्य की निगरानी भी करेंगे।