शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रत्यावेदन की जांच के बाद तहसील स्तर से रिपोर्ट आने का सिलसिला शुरू हो गया है। रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, फिर केंद्र फाइनल होंगे।
परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए 119 केंद्र प्रस्तावित करते हुए आपत्तियां मांगी थी। इसके बाद 118 ऑनलाइन आपत्तियां आईं। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद प्रत्यावेदनों की जांच तहसीलस्तरीय कमेटी को दी गई थी। एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी ने जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय को देना शुरू कर दी है। शनिवार को सभी तहसीलाें से रिपोर्ट आने की संभावना है। इसके बाद उनका अध्ययन कर परिषद को रिपोर्ट भेजी जाएगी। संवाद