फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूटी व बाइक से पहुंचाईं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के बाद स्कूटी पर कॉपियों को रखकर लेकर जाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस बीच उत्तर पुस्तिकाओं के लेजाने में लापरवाही सामने आई है। कॉपियों को चार पहिया वाहन के बजाय स्कूटी, बाइक व ई-रिक्शे से संकलन केंद्र तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 126 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा हो रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र व्यवस्थापकों को उत्तर पुस्तिकाओं को चार पहिया वाहन और पुलिस सुरक्षा में कॉपियों को संकलन केंद्र तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे। उसके बावजूद कॉपियों के परिवहन में लापरवाही बरती जा रही है।
मंगलवार को कुछ केंद्र से उत्तर पुस्तिकाओं के बंडलों को ई-रिक्शा, बाइक और स्कूटी पर रखकर सुरक्षा से खिलवाड़ कर संकलन केंद्र पर भेजा गया। इसे लेकर पूर्व में भी डीआईओएस ने एक केंद्र व्यवस्थापक से नाराजगी जताते हुए पत्राचार किया था। इसके बाद संज्ञान नहीं लिया गया।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि अधिकतर केंद्रों से चार पहिया वाहन में पुलिस सुरक्षा में कॉपियां लेजाई जा रहीं हैं। यदि कहीं से दो पहिया वाहन से कोई कॉपियां लाया है तो उस पर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें