फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन पर संकट के बादल

Fri, 27 Mar 2015 11:23 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 30 मार्च से शुरू होने वाले यूपी बोर्ड के मूल्यांकन कार्य पर संकट मंडराने लगा है। इस बार धुर विरोधी संगठन एक ही मुद्दे पर अड़े हुए हैं। एक नहीं, बल्कि तीन शिक्षक संगठनों ने मूल्यांकन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। यदि वाकई शिक्षकों ने मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया तो उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का काम खासा प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने शुक्रवार को गुरुनानक पाठशाला में बैठक कर न सिर्फ मूल्यांकन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया, बल्कि बहिष्कार सफल बनाने की रणनीति भी तय की। बैठक में प्रांतीय नेतृत्व के अनुसार यहां भी मूल्यांकन का बहिष्कार करने पर मोहर लगा दी गई। बहिष्कार को सफल बनाने के लिए केंद्रवार प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए। सभी केंद्रों पर 10-10 शिक्षक और प्रधानाचार्य नियुक्त रहेंगे। शिक्षक नेता हरिशंकर सिंह और सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार मानदेय की घोषणा नहीं करती, तब तक बहिष्कार जारी रहेगा। बैठक में नरेंद्र सिंह यादव राम किशोर दुबे, राम कुमार सिंह, देवशरण मिश्र, राम औतार शर्मा, अभिषेक पांडेय, केपी सिंह, देवराज यादव, राजेश आनंद आदि मौजूद रहे।
इधर, माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट ने मूल्यांकन बहिष्कार को सफल बनाने के लिए कई कॉलेजों का भ्रमण किया और शिक्षकों से सहयोग मांगा। जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों ने हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज, श्यामलाल अंगनेलाल कन्या इंटर कॉलेज, एसपी कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज आदि में शिक्षक-शिक्षिकाओं से संपर्क कर मूल्यांकन नहीं करने का आग्रह किया। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, जिला मंत्री गौरव पांडेय, अनिल मालवीय, राम दयाल वर्मा, महेंद्र यादव, राकेश बाबू, शेषमणि त्रिपाठी, नवाब अली अंसारी, एसएस लाल मिश्र, बाबूराम भारती, प्रमोद गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने भी विभिन्न मांगों को लेकर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह चौहान और जिला मंत्री रमेश बाबू तिवारी ने बताया कि उनका संघ विभिन्न मांगों को लेकर 30 मार्च से एक अप्रैल तक ही बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें