फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अंडर-14 के ट्रायल में ब्लू और ग्रीन की टीमों ने जीते मैच

विज्ञापन
जीएफ कॉलेज के मैदान पर ट्रॉयल में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के मैदान पर अंडर-14 क्रिकेट ट्रायल मैच का आयोजन किया गया। इसमें तीन मैच खेले गए। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे हुए ट्रायल में पहला मैच ब्लू और रेड के मध्य कराया गया। इसमें ब्लू ने शानदार प्रदर्शन कर जीत का स्वाद चखा। दूसरे मैच में ग्रीन ने रेड को हराया। तीसरे में ग्रीन ने ब्लू को हराकर बाजी मार ली।
इससे पहले उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि मैच में दीपक, गोपाल, संस्कार, दिव्यांश यादव की बल्लेबाजी बेहतर रही है। मध्यम गति के तेज गेंदबाजों में अंशुल, कर्तव्य कनौजिया, आनंद ने छाप छोड़ी।
विज्ञापन

स्पिनर के रूप में शिवांश, उत्कर्ष,जय कौशल, अभय दीक्षित ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस मौके पर मयूर खन्ना, पंकज तिवारी, रवींद्र सिंह, अमित चौधरी, वत्सल, अभय सिंह गुर्जर, प्रतेश, सौरभ मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें