शाहजहांपुर। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण-2025 के संबंध में बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने बीएलओ के सर्वे कार्य की समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश दिए कि कार्य न करने वाले बीएलओ के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि एक जनवरी 2025 तक 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण करने वाले अर्ह लोगों का नाम सूची में सम्मिलित किया जाए। बूथ लेवल ऑफिसर 29 सितंबर तक घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण सर्वे का कार्य पूर्ण करें। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद