उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह
शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मोबाइल एवं नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। लाॅटरी के माध्यम से 25 नवंबर तक शत-प्रतिशत डिटाइजेशन कार्य करने वाले तीन बीएलओ को 20-20 हजार के मोबाइल, 75 प्रतिशत कार्य करने वाले छह बीएलओ को 10-10 हजार के मोबाइल और 50 प्रतिशत से ऊपर कार्य करने वाले 10 बीएलओ को पांच-पांच हजार रुपये की नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। 25 नवंबर तक 141 बीएलओ ने सौ प्रतिशत कार्य किया है। इसमें लॉटरी के माध्यम से ददरौल क्षेत्र के बीएलओ महेंद्र, जलालाबाद के दुर्गेश चंद्र पांडेय और अरुण कुमार सिंह का चयन किया गया। डीएम ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद