फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को बिलसंडा मार्ग पर कुलवंत सिंह के प्रतिष्ठान पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर 12 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह सेवा सोसायटी के कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित शिविर में राजकीय मेडिकल काॅलेज के ब्लड बैंक से आए महेंद्र त्रिपाठी और छाया सक्सेना की देखरेख में रक्तदान शुरू हुआ। बाद में संतोष वर्मा, जसवीर सिंह, अंकुर बंसल, राजवंत सिंह, प्रभजोत सिंह, वैभव कुमार मिश्रा आदि ने रक्तदान किया। संवाद




अमर बलिदानियों को याद किया
शाहजहांपुर। पंजाबी सिख समाज सेवा संगठन की ओर से बिजलीपुरा स्थित कार्यालय पर महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का बलिदान दिवस श्रद्धा से मनाया गया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया गया। संगठन के अध्यक्ष सरदार राजू बग्गा ने कहा कि इन वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रखर शर्मा, सत्यवीर यादव, मनोरथ, सुमित शुक्ला, कृष्णा आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें