फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खून की कमी चिंता का विषय, आयरन की गोली नियमित खाएं

विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय तिलहर में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व डॉक
विज्ञापन
तिलहर। सीएचसी की चिकित्सक डॉ.प्रियंका यादव ने कहा कि महिलाओं और किशोरियों में खून की कमी की बढ़ती समस्या चिंता का विषय है। इससे बचाव के लिए छात्राओं को आयरन की गोलियों का नियमित सेवन करने के साथ ही पौष्टिक आहार भी लेना चाहिए। कार्यक्रम में 60 छात्राएं मौजूद रहीं। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में बोल रहीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य, कॅरिअर और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किशोरियों में खून की कमी भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है, इसलिए समय रहते जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने माहवारी को लेकर समाज में फैले भ्रम को दूर किया। खानपान, बाहर घूमने और कपड़ों के इस्तेमाल से जुड़ी गलत धारणाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने छात्राओं को वैज्ञानिक सोच अपनाने की सलाह दी।
बताया कि वर्तमान समय में कैंसर के लक्षणों की समय रहते पहचान संभव है। नौ से 12 वर्ष की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव को टीका भी उपलब्ध है। उन्होंने मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए। कहा कि बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इसके लिए सुबह के नाश्ते में पोषक तत्वों को शामिल करें।
विज्ञापन

हरी पत्तेदार सब्जियां और मौसमी फल खाना बेहद जरूरी है। गर्मी के मौसम में लू से बचाव के लिए अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलें। उन्होंने छात्राओं को मोबाइल फोन का सीमित इस्तेमाल करने और अखबार पढ़ने की आदत विकसित करने पर जोर दिया।
कहा कि सोशल मीडिया और रील्स में समय बर्बाद करने के बजाय छात्राओं को अपने कॅरिअर और पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सरनपाल सिंह ने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें