फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर ब्लाक प्रमुख  ने गेट पर की तालाबंदी 

Mon, 08 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
दरवाजे पर लगा ताला - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
विकास कराने के लिए सरकार से अतिरिक्त धन और वित्तीय अधिकारों में खुद के हस्तक्षेप की वकालत करते हुए जिले के ब्लाक प्रमुखों ने ब्लाक कार्यालयों में सोमवार को तालाबंदी कर कामकाज ठप कर दिया गया।
विज्ञापन

जैतीपुर। ब्लाक गेट पर ब्लाक प्रमुख ईश्वरवती समर्थकों के साथ सोमवार को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए ब्लाक की तालाबंदी करके धरने पर बैठ गईं। क्षेत्र पंचायतों में चतुर्थ राज्यवित्त आयोग की धनराशि छोड़कर विकास कार्य के लिए कोई धनराशि प्राप्त नहीं हो रही है। विकास कार्यों के लिए क्षेत्र पंचायतों के वित्त पोषण की मजबूत व्यवस्था की जाए। क्षेत्र पंचायत के सामान्य संचालन के लिए धनराशि की पृथक व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले 65 क्षेत्र पंचायत सदस्य थे, तब कुल सरकार की तरफ  से देय धनराशि 64 लाख थी, जो कि अब 69 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं और राशि 32 लाख कर दी गई है। इस पर जनता को क्या जवाब दिया जायेगा। विकास कार्य कैसे होंगे, कैसे जनता की परेशानी दूर की जाएगी। उन्होंने कहा यदि हमारा अधिकार हमें नहीं दिया जाएगा तो यूं ही धरना और तालाबंदी जारी रहेगी। इस दौरान विकेश यादव, सीकेश यादव, सतेंद्र यादव, अखिलेश यादव, रविंद्र यादव, सुखपाल यादव, राजेश्वर सिंह, श्याम सिंह, प्रेमपाल सिंह यादव, सोमेश्वर प्रसाद, संजीव त्रिपाठी, कमलेश सिंह, देवेंद्र सिंह यादव, ओमवीर सिंह, बड़े लल्ला आदि मौजूद रहे।
खुदागंज। क्षेत्र पंचायत प्रमुख संघ के प्रांतीय आहवान पर सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता ने तालाबंदी करके कार्यालय बंद कर दिया। इससे कर्मचारियों को खुले में बैठकर काम करना पड़ा। 
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख गुप्ता ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ब्लाक प्रमुखों को मिलने वाली धनराशि में कटौती करके पैसा ग्राम पंचायतों को भेजा जा रहा है। इससे क्षेत्र पंचायत प्रमुख विकास के नाम पर आर्थिक रूप से कमजोर हो गए हैं। 14वें वित्त की धनराशि में धन आवंटन की प्रक्रिया बदलने के लिए संघ ने पूरे प्रदेश में ब्लाक मुख्यालयों पर तालाबंदी कार्यक्रम की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत सोमवार ब्लाक मुख्यालय पर ताला डाला गया। हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें