फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीएलओ से मारपीट और छेड़खानी, उठाकर ले जाने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में सरकारी कार्य में बाधा डालने व कर्मियों के साथ मारपीट के दो मामले सामने आए हैं। निगोही में मतदाता सूची के सत्यापन के दौरान महिला बीएलओ से अभद्रता कर पंचायत चुनाव संबंधित सामग्री छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आरोप है कि विरोध करने पर बीएलओ को जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास किया। उसके पिता के साथ मारपीट की। पुलिस ने तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दूसरी ओर रौसर कोठी गांव में कनेक्शन काटने गई बिजली निगम की टीम के साथ अभद्रता और मारपीट की गई है।
निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगाई गई थी। 28 सितंबर को वह पिता के साथ अपने गांव में मतदाता सूची का सत्यापन कर रही थी। तभी संदीप यादव और अरविंद यादव ने रोक लिया और चुनाव संबंधी सामग्री छीनने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। बीच में आए उनके पिता को आरोपियों ने पीट दिया।
विज्ञापन

युवती ने पिता को बचाने का प्रयास किया तो तीसरे आरोपी हरीश यादव ने पीछे से पकड़ लिया और उठाकर अपने घर की तरफ ले जाने की कोशिश की। युवती ने निगोही थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसके सारे कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए और लज्जा भंग की गई। शोर-शराबा होने पर गांव के एक व्यक्ति ने किसी तरह बचाया।
आरोप है कि हमलावरों ने कहा- गांव छोड़ दो, नहीं तो तुम्हारे पिता को जान से मार देंगे। पुलिस ने तीन लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। मामले की विवेचना की जाएगी।


कनेक्शन काटने गई बिजली निगम
की टीम के साथ अभद्रता, मारपीट

- 58 हजार के बकाये पर कनेक्शन काटने गई थी टीम, पुलिस भी मौके पर पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी
भावलखेड़ा। गांव रौसर कोठी में बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने गई विद्युत निगम की टीम के साथ ग्रामीण ने मारपीट कर दी। बकायेदार ने धक्का-मुक्की करते हुए अभद्रता की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
बादशाहनगर उपकेंद्र के अवर अभियंता अरविंद कुमार मंगलवार की शाम टीम के साथ रौसर कोठी में बकाया वसूली और कनेक्शन काटने गए थे। एक कनेक्शनधारक पर 58 हजार रुपये बिल बकाया था। लाइनमैन ने उसका कनेक्शन काटने के लिए प्रयास शुरू किए।
आरोप है कि बकायेदार गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर टीम के साथ मारपीट की। इतने में पड़ोस में रहने वाला एक और बकायेदार आ गया। आरोप है कि उसने मारपीट करना शुरू कर दी। टीम ने भागकर जान बचाई।
जेई अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। आरसी मिशन थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं आईं है। जेई ने फोन पर घटनाक्रम बताया तो पुलिस बल भेजा गया था। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें