फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीएलओ सहायक को शिक्षामित्र ने डंडे से पीटा

Sat, 29 Nov 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। बीआरसी भवन पर एसआईआर की फीडिंग कराने पहुंचे गांव बेहटा संवात पहुंचे बीएलओ सहायक अखिलेश कुमार को एक शिक्षामित्र ने डंडे से पीट दिया।
विज्ञापन

अखिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बूथ संख्या 372 पर बीएलओ सहायक के रूप में काम कर रहे हैं। 29 नवंबर की दोपहर वह पुवायां में बीआरसी भवन पर फार्मों की फीडिंग करा रहे थे। इस बीच पुवायां नगर के एक स्कूल में तैनात शिक्षामित्र वहां पहुंचे और उनसे जातिसूचक गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर डंडे से पीटकर घायल कर दिया और उनको कुर्सी से भी पीटा। कई अन्य शिक्षकों ने आकर उनको बचाया।
विज्ञापन

अखिलेश के अनुसार मारपीट की घटना की वीडियो बीआरसी भवन पर लगे सीसी कैमरों में कैद है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि अभी उनको घटना की जानकारी नहीं है। पता कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें