फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिल्ली में विस्फोट... शाहजहांपुर में सतर्कता

विज्ञापन
दिल्ली में हुए धमाके के बाद रेलवे स्टेशन पर सामान की चेकिंग कराते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: म
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिल्ली के लाल किला के पास हुए धमाके के बाद शाहजहांपुर में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के साथ चेकिंग के निर्देश दिए। देर रात रेलवे स्टेशन, बस अड्डे व धार्मिक स्थलों के पास चेकिंग की गई।
विज्ञापन

दिल्ली में बम धमाके के बाद शाहजहांपुर में भी पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क हो गईं। एसपी ने रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, संवेदनशील स्थलों, मंदिरों, बाजारों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाते हुए चेकिंग कराई। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार ने टीम के साथ रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की।
बस में चढ़ व उतर रहे लोगों का नाम-पता पूछा। उनके बैगों की तलाशी ली। कोई संदिग्ध वस्तु न मिलने पर उन्हें जाने दिया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के अलावा होटल-ढाबों पर भी जाकर चेकिंग की। होटल पर एंट्री रजिस्टर चेक किया। वहां रुके लोगों से पूछताछ कर उनका ब्योरा लिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि अलर्ट जारी है। संदिग्धों की चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन


संदिग्ध गतिविधि की तुरंत दें पुलिस को सूचना



एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देश पर पुलिस चौकन्नी रही। एसपी ने बताया कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद और हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। लोगों को आसपास अगर किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियां नजर आएं तो संबंधित थाने या डायल-112 पर तत्काल सूचना दें। सफर करने के दौरान भी सावधानी बरतें।

दिल्ली में हुए धमाके के बाद रेलवे स्टेशन पर सामान की चेकिंग कराते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें