पुवायां में धरने पर बैठे भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता। संवाद
पुवायां। मंडी समिति परिसर में चल रहा भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। गन्ने का रेट 700 रुपये प्रति क्विंटल करने, चीनी के रेट कम कराने, आलू की फसल के लिए डीएपी खाद उपलब्ध कराने, बरेली से बंडा, खुटार और गोला तक पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने, खानपुर मुवलिक कुरैया में चकमार्ग खाली कराने की मांग को लेकर कार्यकर्ता दो सितंबर से धरने पर बैठे हैं। बृहस्पतिवार को मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल, निरंकार सिंह, सुखविंदर सिंह, माधुरी देवी सहित कई कार्यकर्ता धरने पर बैठे। संवाद
भाकिमयू ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
पुवायां। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भाकिमयू) राष्ट्रवादी की ओर से डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। ज्ञापन में कुंडरा के प्रमोद आदि पर दर्ज झूठे मुकदमे की जांच कराने, मुबारकपुर में भगवानशरण की जगह में लगाए दरवाजे को बंद कराने, बाजपुर केसरी में रास्ते से कब्जा हटवाने, पुवायां, खुटार, बंडा में छुट्टा पशुओं को पकड़वाने सहित 18 मांगें की गई हैं। निस्तारण न होने पर नौ सितंबर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने के समय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैकूलाल, रमाकांत यादव, सियाराम शर्मा, संतोष, प्रमोद कुमार, उल्फत सिंह यादव, रामभरोसे, पवन कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद